सहारनपुर, अक्टूबर 26 -- Saharanpur News: बेहट। क्षेत्र के गांव बरौली स्थित गायत्री ध्यान योग साधना कुटी में सोमवार को आयोजित आर्य महासम्मेलन में वैदिक महायज्ञ एवं सत्संग समारोह में वैदिक विद्वानों ने वैदिक संस्कृति, यज्ञ के महत्व व देश की आजादी में आर्य समाज की भूमिका पर चर्चा करते हुए नशामुक्ति, अंधविश्वास, पाखंड, जातिवाद, सामाजिक भेदभाव और बेटी बचाओ जैसे मुद्दों पर अपनी राय रखी। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: खर्च के 10 हजार रुपये नहीं देने पर पोते ने की थी दादी की हत्यावैदिक संस्कृति और सामाजिक सुधार पर चर्चा वैदिक विद्वान आचार्य वीरेंद्र शास्त्री ने कहा, कि समाज में व्याप्त कुरीतियों, अंधविश्वास व नशाखोरी को समाप्त किए बिना स्वस्थ एवं सशक्त राष्ट्र की कल्पना नहीं की जा सकती। वैदिक जीवन मूल्य केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि सत्य,...