सहारनपुर, अगस्त 25 -- Saharanpur News: बड़गांव। कस्बे में मंगलवार को राजकीय आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। जड़ौदा पांडा आयुर्वेदिक चिकित्सालय की प्रभारी डॉ. काजल पोनिया ने 90 मरीजों की जांच कर उन्हें मुफ्त दवाएं वितरित कीं। उन्होंने बरसात में होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी। इस दौरान अंकुर कुमार, ग्राम प्रधानपति शिवकुमार सिंह, पूर्व प्रधान महेशपुर संजय कुमार, रविन्द्र सिंह, भूपेंद्र और पंचायत सहायक जयश्री शर्मा मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...