Saharanpur News: आम चोरी के आरोप में युवकों को पीटने के बाद हंगामा
सहारनपुर, जुलाई 31 -- Saharanpur News: नकुड़, संवाददाता। आम के बाग से आम चोरी करने का आरोप लगाते हुए बागवानों ने तीन युवकों की जमकर पिटाई कर गंभीर घायल कर दिया। इसके बाद युवकों के परिजनों ने बागवानों पर कार्रवाई को लेकर हंगामा कर दिया। घटना में चार लोग घायल हो गए। बुधवार को पुलिस को बस स्टैंड़ स्थित एक आम के बाग में तीन युवकों के साथ मारपीट की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर घायल गांव धौराला निवासी अब्दुल वाहिद व मेहताब और बस स्टैंड़ नकुड़ निवासी आर्यन को बाग से ले जाकर सीएचसी में भर्ती कराया। घायल आर्यन ने बताया कि वह बुधवार सुबह बाग में शोच के लिए गया था, जिसे बागवानों ने पकड़कर आम चोरी का आरोप लगाते हुए लाठी डंडों से जमकर पीटा। जबकि अब्दुल वाहिद और मेहताब को पहले से ही पीटकर गंभीर घायल कर रख़ा था। घटना की सूचना मिलने पर घायल य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.