Saharanpur News: आम की प्रतिबंधित लकड़ी काटते पांच गिरफ्तार, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज
सहारनपुर, अगस्त 9 -- Saharanpur News: नौसरहेड़ी के जंगल में प्रतिबंधित आम के पेड़ की लकड़ी काट रहे पांच आरोपियों को पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से आम की लकड़ी से भरी दो महिंद्रा 575 डीआई ट्रैक्टर-ट्रॉलियां और करीब 50 कुंतल लकड़ी बरामद हुई। प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह राणा के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों में दिलशाद निवासी गंदेवड़ा, सोहवान निवासी बेहड़ा खुर्द, अरविन्द और अरुण निवासी रामखेड़ी माजरी तथा शाहरूख निवासी दतौली मुगल शामिल हैं। पुलिस ने बरामदगी के संबंध में फतेहपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.