Saharanpur News: आज सहारनपुर के कई क्षेत्रों में बिजली कटौती, सुबह छह बजे से शुरू होगा शटडाउन
सहारनपुर, अक्टूबर 10 -- Saharanpur News: सहारनपुर। विद्युत विभाग की ओर से शनिवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अनुरक्षण, विद्युत लाइनों के निर्माण और मरम्मत कार्य के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अलग-अलग बिजलीघरों से जुड़े क्षेत्रों में सुबह छह बजे से दोपहर तीन बजे तक निर्धारित समय पर शटडाउन लिया जाएगा। जनक नगर बिजलीघर से जुड़े बाजोरिया रोड, गोविंद विहार, रिमाउंट डिपो, पावर हाउस, संत नगर और नुमाइश कैंप फीडरों की आपूर्ति दोपहर 12 से तीन बजे तक बंद रहेगी। इस दौरान पुरानी चुंगी, छिपियान, नया बाजार और जनक नगर समेत संबंधित क्षेत्रों में बिजली नहीं आएगी। जैनबाग बिजलीघर के आजाद कॉलोनी और रायवाला फीडरों पर सुबह छह से सात बजे तक तथा पुराना जैनबाग और मुन्नालाल फीडरों पर सुबह सात से आठ बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। यह भी पढ़ें- Pakur News: मेंटेने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.