सहारनपुर, अक्टूबर 12 -- Saharanpur News: सहारनपुर, संवाददाता। बिजली लाइनों और ट्रांसफार्मरों के अनुरक्षण कार्य के चलते मंगलवार को शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अलग-अलग बिजलीघरों से जुड़े क्षेत्रों में सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक काम के अनुसार दो से तीन घंटे तक कटौती की जाएगी। किशनपुरा बिजलीघर के राकेश सिनेमा, पुल जोगियान और नेहरू मार्केट फीडरों पर सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी। मानकमऊ के नवादा रोड फीडर पर सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक कटौती होगी। जैनबाग क्षेत्र के वर्धमान, रायवाला, मुन्नालाल, पुराना जैनबाग, आजाद कॉलोनी, धोबीघाट, खाताखेड़ी, मदनपुरी और निसार रोड पर सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक आपूर्ति प्रभावित रहेगी। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: आज कई इलाकों की बिजली रहेगी गुल, सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक कटौती आ...