Saharanpur News: आकाशीय बिजली गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत, एक गंभीर
सहारनपुर, अगस्त 25 -- Saharanpur News: मिर्जापुर। थाना क्षेत्र के रामपुर बड़कला में सोमवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से वन गुर्जर परिवार की 60 वर्षीय रोशन बीबी की मौत हो गई। हादसे में उनकी पुत्रवधू आमना भी झुलस गई। घटना के बाद डेरों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। बताया जा रहा है कि शिवालिक वन प्रभाग की शाकंभरी रेंज के आरक्षित वन क्षेत्र से सटे बड़कला वन चौकी के पास वन गुर्जरों के डेरे हैं। मंगलवार शाम करीब पांच बजे मौसम खराब होने के साथ बारिश शुरू हुई। रोशन बीबी रसोई के लिए बनाए गए छप्पर में खाना तैयार कर रही थीं। उनकी पुत्रवधू आमना कुछ दूरी पर बैठी थी। इसी दौरान तेज गर्जना के साथ बिजली छप्पर के पास गिरी। इसकी चपेट में आने से रोशन बीबी गंभीर रूप से झुलस गईं और मौके पर ही दम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.