सहारनपुर, अक्टूबर 30 -- Saharanpur News: गंगोह। बृहस्पतिवार की सुबह आकाशीय बिजली गिरने से मोहल्ला गुजरान की बड़ी मस्जिद के मीनार का एक हिस्सा टूट गया। मोहल्ले के काफीघरों में बिजली के उपकरण भी जल गए। धमाका इतनी तेज था कि आसपास के लोग भयभीत हो गए। सूचना मिलने पर लेखपाल मौक पर पहुंचे। गांव कुतुबखेड़ी रविदास मंदिर के ऊपरी हिस्से का एक भाग टूट गया। मस्जिद के इमाम मुफ्ती फाजिल ने बताया कि सुबह आकाशीय बिजली गिरने की घटना पौने छह बजे घटी। तेज धमाके की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकले और मस्जिद के मीनार का एक हिस्सा टूटने के अलावा मस्जिद के इनवर्टर, बिजली चेंजर, लाइट की फिटिंग समेत कई उपकरण जल गए। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: आकाशीय बिजली गिरने से लाखों का नुकसान पडौस की महिला सविता देवी ने बताया कि बिजली गिरने के समय वह अपने बच्चों के साथ सो ...