सहारनपुर, जुलाई 22 -- Saharanpur News: सहारनपुर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन सहारनपुर चैप्टर की वर्ष 2026-27 की प्रथम कार्यकारिणी बैठक मंगलवार को अंबाला रोड स्थित होटल सभागार में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को अधिक सशक्त, सक्रिय एवं परिणामोन्मुख बनाने तथा औद्योगिक हितों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से मंथन किया गया। चैप्टर चेयरमैन एस. कुमार अरोड़ा ने कहा कि आईआईए का उद्देश्य उद्योगों के हितों की प्रभावी पैरवी, उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित समाधान और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है। उन्होंने वर्ष 2026-27 में औद्योगिक गतिविधियों, सेमिनार, कार्यशालाओं और सदस्य हित के कार्यक्रमों को बढ़ावा देने की बात कही। वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश अरोड़ा ने टीम भावना के साथ सदस्यता विस्तार और औद्योगिक विकास को गति देने पर जोर दिया। सचिव अनुज कुमार जैन ने सभी ...