Saharanpur News: आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश से शहर से देहात तक तबाही, बिजली गुल
सहारनपुर, अक्टूबर 11 -- Saharanpur News: सहारनपुर। रविवार को तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश ने शहर से लेकर देहात तक कई स्थानों पर जनजीवन प्रभावित कर दिया। तेज हवाओं के चलते पेड़ों की डालियां बिजली की लाइनों पर गिर गईं, जबकि कई स्थानों पर तकनीकी खराबी आने से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई। बिजली गुल होने से लोगों को घरेलू कामकाज और दैनिक जरूरतों को पूरा करने में परेशानी झेलनी पड़ी। शहर में आवास विकास, कैलाशपुर और हाकिमपुरा विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित रहे। विद्युत विभाग की टीमें आपूर्ति बहाल करने के लिए मरम्मत कार्य में जुटी रहीं। विभाग के अनुसार, शाम तक करीब 80 फीसदी प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई थी। रविवार को मौसम ने अचानक करवट ली और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। आंधी का असर विद्यु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.