Saharanpur News: अहिंसा, भक्ति और नृत्य का संगम बना जैन समाज का गजरथ महोत्सव
सहारनपुर, नवम्बर 2 -- Saharanpur News: सहारनपुर। कहीं भगवान महावीर के अहिंसा संदेश की गूंज, कहीं भगवान नेमिनाथ के वैराग्य का भावपूर्ण मंचन तो कहीं शास्त्रीय नृत्य और आधुनिक नृत्य शैलियों की मनमोहक प्रस्तुतियां। धर्म, अध्यात्म, भक्ति और भारतीय संस्कृति के विविध रंगों से सजी ऐसी ही सांस्कृतिक संध्या ने जैन बाग के सभागार को उत्सवमय बना दिया। श्री दिगम्बर जैन वार्षिक गजरथ यात्रा महामहोत्सव-2026 के तहत टोली संगियान की ओर से आयोजित 'जैन संस्कृति का महोत्सव' में कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से जैन धर्म की गौरवशाली विरासत को मंच पर जीवंत कर दिया। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथक नृत्यांगना एवं कोरियोग्राफर रंजना नैब के निर्देशन में हुए इस आयोजन में पारंपरिक धार्मिक कथानकों के साथ आधुनिक नृत्य शैलियों का ऐसा संगम देखने को मिला, जिसने दर्शकों को द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.