Saharanpur News: अस्पताल में करती रही इंतजार, पति की सड़क हादसे में मौत
सहारनपुर, अक्टूबर 15 -- Saharanpur News: सहारनपुर। थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत पत्नी के ऑपरेशन के लिए अस्पताल में खाना लेकर जा रहे बाइक सवार की नगर निगम के कूड़ा वाहन के नीचे आने से मौत हो गई। हादसा बुधवार सुबह करीब आठ बजे श्रीराम चौक के पास हुआ। बाइक के सामने अचानक कुत्ता आने से संतुलन बिगड़ने पर मृतक प्रदीप कूड़ा वाहन की चपेट में आ गया। उसने हेलमेट भी लगा रखा था, लेकिन जान नहीं बच सकी। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव मेरवानी निवासी प्रदीप मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। बुधवार सुबह वह घर से खाना लेकर शहर के एक निजी अस्पताल के लिए निकला था। उसकी पत्नी अंजू अस्पताल में भर्ती है। अंजू की पित्त की थैली में पथरी है और शाम को उसका ऑपरेशन होना था। प्रदीप जोगियान पुल की तरफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.