Saharanpur News: अवैध शराब बिक्री पर महिलाओं का हंगामा, थाने का घेराव
सहारनपुर, सितम्बर 26 -- Saharanpur News: सीडकी चौकी क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के विरोध में शनिवार को कोटा गांव की डेढ़ दर्जन से अधिक महिलाओं ने थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया और घेराव किया। महिलाओं ने परचून की दुकानों और चाउमीन-मोमोज की ठेलियों पर खुलेआम शराब बेचे जाने का आरोप लगाते हुए रोक लगाने की मांग की। प्रदर्शनकारी महिलाओं उषा, पूनम, सलेलता, गीता, सोनिया, रामप्यारी, अनु, पिंकी, मधु, सुषमा, दीपा और निर्मल ने आरोप लगाया कि मजदूरी से लौटने वाले लोग शराब खरीदकर घर पहुंचते हैं और नशे में पत्नी-बच्चों से मारपीट करते हैं। महिलाओं का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि बिक्री पर अंकुश नहीं लगा तो बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। सीडकी चौकी इंचार्ज संजय कुमार ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.