Saharanpur News: अवैध रूप से चल रहे छह क्लीनिक किए सील, मचा हड़कंप
सहारनपुर, जुलाई 24 -- Saharanpur News: चिलकना। चिलकाना क्षेत्र में अवैध रूप से चिकित्सा अभ्यास करने वालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह क्लीनिकों को सील कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। कई क्लीनिक स्वामी शटर डालकर भाग गए। यह कार्रवाई लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर एसीएमओ डॉ. धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा की गई। एसीएमओ डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि चिलकाना क्षेत्र में लंबे समय से बिना वैध चिकित्सकीय योग्यता और पंजीकरण के चिकित्सा सेवाएं संचालित किए जाने की शिकायतें प्राप्त हो रही थी। शिकायतों के सत्यापन के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। यह भी पढ़ें- क्लीनिकल इस्टैब्लिशमेंट एक्ट के तहत निजी स्वास्थ्य संस्थानों के पंजीकरण व नवीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.