सहारनपुर, सितम्बर 21 -- Saharanpur News: मिर्जापुर। पुलिस ने रात भर धरपकड अभियान चलाकर अवैध खनिज सामग्री लदे 3 वाहनो को पकडा है। पुलिस ने पकडे गये तीनो वाहनो को सीज कर दिया है और रिर्पोट उच्च अधिकारियो को भेज दी है। उक्त कार्यवाही से अवैध खनन के खेल में लगे लोगो में हडकम्प मचा है। मिली जानकारी के अनुसार मिर्जापुर थाना प्रभारी विनोद कुमार द्वारा 25 दिन के अन्दर अवैध खनन के खिलाफ यह तीसरी बडी कार्यवाही की गयी है। थाना प्रभारी व उनकी टीम ने रातभर बादशाहीबाग व रायपुर खनन जोन में अवैध खनन के खिलाफ धरपकड अभियान चलाया। इस अभियान में पुलिस ने अवैध खनिज सामग्री लदे 3 वाहनो को पकड लिया और थाने लाकर सीज कर दिया है। अवैध खनिज सामग्री लदे वाहनो को पकडे वाली टीम में थाना प्रभारी विनोद कुमार, उप निरीक्षक अवशेष भाटी, उप निरीक्षक नरेश कुमार आदि मौजूद थे।...