Saharanpur News: अवैध खनन: स्टोन क्रेशरों पर जांच में पकड़ा 88 लाख का अवैध भंडारण
सहारनपुर, जुलाई 11 -- Saharanpur News: सहारनपुर, संवाददाता। सहारनपुर में अवैध खनन और उप खनिजों के अवैध भंडारण पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बरथा कोरसी क्षेत्र के स्टोन क्रेशरों पर छापेमारी की। डीएम द्वारा गठित टास्क फोर्स की जांच में एक स्टोन क्रेशर पर 88.58 लाख रुपये मूल्य का अवैध भंडारण पकड़ा गया। वहीं एक स्टोन क्रेशर पर निगरानी के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरे गलत दिशा में लगे मिले और रात के समय कैमरों को ढककर गतिविधियां संचालित करने के आरोप भी पाए गए। इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए क्रेशर संचालक पर 5 लाख रुपये का जुर्माना ठोका है। कार्रवाई से अवैध खनन से जुड़े कारोबारियों में खलबली मची है। जिला खान अधिकारी अर्जुन सिंह ने बताया कि बेहट के बरथा कोरसी में भारत स्टोन क्रेशर पर जांच में 24,192 घन मीटर उपखनिज भण्डारित पाया गया जबकि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.