सहारनपुर, सितम्बर 23 -- Saharanpur News: सहारनपुर, संवाददाता। जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर डीएम अरविंद कुमार चौहान ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि अवैध कट के कारण भविष्य में कोई दुर्घटना हुई तो संबंधित क्षेत्र के एनएचएआई साइट इंजीनियर का नाम भी एफआईआर में शामिल किया जाएगा।

बैठक के दौरान निर्देश मंगलवार को कलेक्ट्रेट के नवीन सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की मासिक समीक्षा बैठक में डीएम ने अधिकारियों को सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए।

तत्काल सुधार के निर्देश डीएम ने एनएचएआई के अधिशासी अभियंता को सभी टोल प्लाजा और दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर संचालित एंबुलेंस के ऑपरेटरों के मोबाइल नंबर जिले के सभी थानों पर चस्पा कराने के निर्देश दिए। साथ ही एनएचएआई अधिकारियों को संबंधित एसडीएम और सीओ से समन...