सहारनपुर, अक्टूबर 16 -- Saharanpur News: सरसावा। पिलखनी गांव में घेर से अल्टीनेटर चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का अल्टीनेटर और एचएफ डीलक्स बाइक बरामद की है। गुरुवार को पिलखनी निवासी सरफराज ने घेर में रखा अल्टीनेटर चोरी हो गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच करनी शुरू कर दी थी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पिलखनी पुल के नीचे से अनीस निवासी नसीरपुरा, थाना सरसावा और मोहित निवासी मरोडगढ़, थाना चिलकाना को गिरफ्तार कर लिया। थाना अध्यक्ष प्रवेश कुमार शर्मा ने बताया किपूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने 14 अक्टूबर गुरुवार की रात अल्टीनेटर चोरी कर पुल के नीचे खेत में छिपा दिया था। वे उसे कबाड़ी को बेचने के लिए ले जा रहे थे, त...