सहारनपुर, जुलाई 2 -- Saharanpur News: सहारनपुर। महानगर में अलग-अलग सड़क हादसों एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक घायल हुआा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव पापड़ेकी निवासी सुलेखचंद ने बताया कि उसके चाचा रवि 29 जून की रात ई-रिक्शा में माल लेकर ट्रांसपोर्ट नगर जा रहे थे। आरोप है कि देहरादून पर होटल के पीछे से आ रहे कार चालक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में रवि गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके दोस्त कन्नू ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जनकपुरी थाना पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। उधर, देहात कोतवाली क्षेत्र में घानाखंडी निवासी शौकीन ने बताया कि कुछ दिन पहले भाई नदीम बाइक से गांव घानाखंडी से पुवांरका की ओर जा रहा था। लखनौती रोड...