Saharanpur News: अयोध्या में जन्मे रामलीला मंचन:: अयोध्या में जन्मे श्रीराम, मिथिला में प्रकट हुई माता सीता
सहारनपुर, अक्टूबर 9 -- Saharanpur News: सहारनपुर। श्री राधा कृष्ण मंदिर क्लब के तत्वावधान में गांधी पार्क में राम जन्म और सीता जन्म की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। नारद और भगवान विष्णु के संवाद ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। महाराजा दशरथ द्वारा तीनों रानियों कौशल्या, कैकेयी और सुमित्रा के साथ ऋषि आश्रम में हवन-पूजन का दृश्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के जन्म के बाद किन्नरों द्वारा बधाई मांगने के दृश्य ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। हरविंदर गोसाई और आनंद कुमार के निर्देशन में कलाकारों ने प्रभावशाली अभिनय किया। अतुल सचदेवा ने भगवान विष्णु, आशु सहगल ने नारद और संकल्प नैब ने दशरथ की भूमिका निभाई। भावना, लियारा और निशि ने क्रमश: कौशल्या, कैकेयी और सुमित्रा का किरदार निभाया। मंच संचालन रमेश चंद्र छबीला और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.