सहारनपुर, अक्टूबर 30 -- Saharanpur News: गंगोह। राजस्थान में अमरूद के बाग में मजदूरी करने गए गंगोह निवासी 23 वर्षीय नदीम की सडक हादसे में घायल होने से मौत हो गई। पांच दिन पुर्व बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में नदीम और उसका 22 वर्षीय मौसेरा भाई आदिल घायल हो गए थे। नदीम की मौत से परिवार में मातम छाया है। मां के आंसु तो रुकने का नाम नही ले रहे है। नदीम पुत्र वसीम निवासी मोहल्ला गुलाम औलिया राजस्थान के शिवाए मादापुर क्षेत्र के मेनपुरा गांव में अमरूद के बाग में मजदूरी करने गया था। नदीम के पिता वसीम के मुताबिक, जिस बाग में नदीम काम करता था, वहां से वह खाने-पीने का सामान लेने के लिए अपने मौसेरे भाई आदिल के साथ बाइक से मेनपुरा गांव जा रहा था। कि इसी दौरान उनकी बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राजस्...