Saharanpur News: अनियंत्रित रोडवेज बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, एक गंभीर घायल
सहारनपुर, अगस्त 31 -- Saharanpur News: सहारनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र में देहरादून चौक और घंटाघर के बीच सोमवार दोपहर अनियंत्रित रोडवेज बस ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि इरशाद झलका गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस देहरादून चौक से घंटाघर की ओर जा रही थी। अचानक बस अनियंत्रित होकर गलत दिशा में पहुंच गई और सामने से आ रहे वाहनों को चपेट में ले लिया। हादसे के बाद चालक बस को सड़क पर छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय निवासी सऊद खान, विकास और टीटू ने चालक के नशे में होने की आशंका जताई। वहीं कुछ लोगों ने बस के ब्रेक फेल होने की संभावना भी बताई। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हादसे के बाद देहरादून चौक से घंटाघर तक जाम लग गया। अंबाला रोड पर राध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.