सहारनपुर, सितम्बर 23 -- Saharanpur News: देवबंद। तहसील क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक सरकारी भूमि पर धार्मिक स्थलों के संचालन से जुड़े मामले में बुधवार को अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से विरत रहने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। जिसके चलते प्रकरण में अगली तारीख भी अभी तय नहीं की गई है। गुरुवार को यदि अधिवक्ताओं की हड़ताल नहीं रही तो सुनवाई होने की संभावना जताई गई। राजस्व संहिता की धारा 67 के तहत देवबंद और नागल क्षेत्र के छह मदरसों, मस्जिदों और मजारों को नोटिस जारी किए गए थे। प्रशासन और संबंधित पक्षों की ओर से भूमि के स्वामित्व और निर्माण से जुड़े दस्तावेज तहसीलदार न्यायालय में प्रस्तुत किए जा चुके हैं। जिसके चलते पक्षकारों की ओर से जिरह की प्रक्रिया के दौरान दोनों पक्षों द्वारा भूमि संबंधी अभिलेख और अपने-अपने दावे के समर्थन में तर्क भी प्रस्तुत कि...