Saharanpur News: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, युवक की मौत
सहारनपुर, अक्टूबर 9 -- Saharanpur News: नागल। भाटखेड़ी रोड पर सब्जी मंडी के पास बुधवार रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया। खजूरवाला निवासी आकाश (23) पुत्र विजेंद्र बुधवार शाम पड़ोसी अक्षय के साथ किसी काम से कस्बे आया था। रात करीब 10:30 बजे दोनों बाइक से गांव लौट रहे थे। सब्जी मंडी के निकट अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में आकाश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि अक्षय घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया और शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आकाश चार भाइयों में सबसे बड़ा और अविवाहित था। थाना प्रभारी राधेश्याम यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.