Saharanpur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से टूटा ग्रीन नेट, बड़ा हादसा टला
सहारनपुर, जुलाई 19 -- Saharanpur News: सहारनपुर, संवाददाता। कोर्ट रोड स्थित कलेक्ट्रेट तिराहे पर नगर निगम की ओर से राहगीरों को धूप से बचाने के लिए लगाया गया ग्रीन नेट अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से टूटकर सड़क पर गिर गया। बांस के टूटते ही पूरा ग्रीन नेट सड़क पर फैल गया, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि उस समय कोई राहगीर या वाहन इसकी चपेट में नहीं आया और बड़ा हादसा टल गया। ग्रीन नेट और बांस सड़क पर गिरने से मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया, जिससे वाहनों का आवागमन प्रभावित रहा। सुबह ड्यूटी पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर सड़क पर फैले बांस और ग्रीन नेट को हटाया। इसके बाद यातायात दोबारा सुचारु कराया गया। नगर निगम ने राहगीरों को तेज धूप से राहत देने के लिए कलेक्ट्रेट तिराहे पर यह ग्रीन नेट लगाया था। घटना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.