सहारनपुर, नवम्बर 7 -- Saharanpur News: सहारनपुर। देवबंद क्षेत्र के लोगों के लिए अच्छी खबर है कि देवबंद से झबरेड़ा होते हुए उत्तराखंड की सीमा तक जाने वाले महत्वपूर्ण अन्य जिला मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का रास्ता साफ हो गया है। प्रदेश सरकार ने 8.600 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के निर्माण कार्य के लिए 17 करोड़ 22 लाख 64 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। प्रदेश के लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री एवं देवबंद विधायक कुंवर बृजेश सिंह ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। यह मार्ग ग्राम दीवालहेड़ी, साल्हापुर, सलोनी, माजरी, भनेड़ा मंझोल, तैयबपुर और जटोल होते हुए उत्तराखंड की सीमा तक जाता है। क्षेत्र के दर्जनों बड़े गांवों को देवबंद से जोड़ने के साथ ही यह मार्ग उत्तराखंड के लिए भी सीधा संपर्क उपलब्ध कराता है। यह भी पढ़ें- Deoria News: 4.74 करोड़ से होग...