Saharanpur News: अच्छी खबर: त्योहारों से पहले गड्ढामुक्त होंगी सहारनपुर जिले की सड़कें
सहारनपुर, सितम्बर 14 -- Saharanpur News: सहारनपुर। मानसून की बारिश से क्षतिग्रस्त हुई जिले की सड़कों को त्योहारों से पहले दुरुस्त करने की तैयारी है। शासन ने लोक निर्माण समेत सभी विभागों को विशेष गड्ढामुक्त अभियान चलाकर क्षतिग्रस्त मार्गों को तत्काल मोटरेबल बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत पुराने टेंडरों के माध्यम से स्वीकृत कार्यों को तेजी से शुरू कराने के साथ, बारिश में नई टूटी सड़कों का सर्वे कराने को भी कहा गया है। खास है कि बारिश और जलभराव के चलते जिले में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सड़कें क्षतिग्रस्त यानी गड्ढायुक्त हुई हैं जिसके चलते वाहन चालकों की परेशानी और हादसों का खतरा बढ़ गया है। कई मुख्य सड़कों में भी जगह जगह गड्ढे बन गए हैं। देहात को जोड़ने वाली सड़कों का ज्यादा हाल खराब है। अब बरसाती सीजन भी अपने अंतिम दौर में है जिसे द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.