Saharanpur News: अग्रवाल महिला मित्र मंडल का भव्य तीज उत्सव, दीपी गुप्ता बनीं तीज क्वीन
सहारनपुर, अगस्त 18 -- Saharanpur News: सहारनपुर। अग्रवाल महिला मित्र मंडल द्वारा हरियाली तीज उत्सव का भव्य एवं रंगारंग आयोजन उमंग, उल्लास और भारतीय संस्कृति के रंगों के साथ किया गया। कार्यक्रम में मंडल की सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पारंपरिक परिधानों में तीज पर्व की खुशियां मनाईं। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से हुआ। इस दौरान देश की आजादी के 80 गौरवशाली वर्षों को स्मरण करते हुए राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावना व्यक्त की गई। समारोह में तीज से जुड़ी विभिन्न पारंपरिक एवं मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं और मनोरंजक गतिविधियों के बाद दीपी गुप्ता को तीज क्वीन, अनुराधा गर्ग को तीज महारानी तथा अर्चना गोयल को प्रथम रनर-अप चुना गया। यह भी पढ़ें- Rudr...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.