Saharanpur News: अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष बने वैभव, गगन महामंत्री
सहारनपुर, अक्टूबर 27 -- Saharanpur News: गंगोह। अखिल भारतीय वैश्य अग्रवाल महासभा की बैठक अग्रवाल भवन में हुई। इसमें सर्वसम्मति से वैभव गोयल को अध्यक्ष और गगन गर्ग को महामंत्री चुना गया। करण गोयल को कोषाध्यक्ष, नितिन तायल को उपाध्यक्ष और अनमोल बंसल को मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। लगातार 35 वर्षों तक अध्यक्ष रहे नरेंद्र तायल और समाज के लोगों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। उन्होंने नई टीम को बधाई देते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। अध्यक्ष वैभव गोयल और महामंत्री गगन गर्ग ने समाज के लोगों को साथ लेकर संगठन की गतिविधियों और सामाजिक कार्यों में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही। बैठक में योगेश गर्ग, विपिन सिंघल, अंकित अग्रवाल, विजय जिंदल, अनुपम गोयल, अमित, अनुज और डॉ. ब्रजेश सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.