Saharanpur News: अग्निवीर भर्ती में 834 अभ्यर्थियों ने मारी बाजी
सहारनपुर, सितम्बर 4 -- Saharanpur News: सहारनपुर। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली में गुरुवार को चार जिलों के युवाओं ने भर्ती प्रक्रिया में दमखम दिखाया। अग्निवीर टेक्निकल श्रेणी के लिए बिजनौर, हापुड़, बुलंदशहर और मेरठ के अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। सुबह से ही भर्ती स्थल पर अभ्यर्थियों की आवाजाही रही। दस्तावेजी प्रक्रिया के बाद युवाओं ने निर्धारित चरणों में अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। चारों जनपदों से कुल 1,175 अभ्यर्थियों को भर्ती में शामिल होने के लिए बुलाया गया था। इनमें 1,052 अभ्यर्थी ही स्टेडियम पहुंचे, जबकि 123 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। भर्ती प्रक्रिया में शामिल युवाओं ने रनिंग समेत अन्य निर्धारित चरणों में हिस्सा लिया। इनमें से 834 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की। वहीं 218 अभ्यर्थियों को निराशा हाथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.