सहारनपुर, अगस्त 25 -- Saharanpur News: सहारनपुर। अग्निवीर बनने का जज्बा लेकर मंगलवार को बुलंदशहर और खुर्जा तहसील के अभ्यर्थियों ने सहारनपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में दमखम दिखाया। भर्ती रैली में दौड़ के लिए बुलाए गए 1,182 अभ्यर्थियों में 1,065 ने मैदान में पहुंचकर दौड़ में हिस्सा लिया। इनमें 815 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की। सुबह से ही स्टेडियम में अभ्यर्थियों की आवाजाही शुरू हो गई थी। निर्धारित प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों को दौड़ के लिए मैदान में उतारा गया। अग्निवीर बनने की चाहत लेकर पहुंचे युवाओं ने पूरी ताकत के साथ दौड़ लगाई। दौड़ के दौरान मैदान में युवाओं का उत्साह और देशसेवा का जज्बा नजर आया। सफलता पाने वाले अभ्यर्थियों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी, जबकि अन्य अभ्यर्थी भी अपने प्रदर्शन को लेकर जुटे रहे। मंगलवार क...