Saharanpur News: अग्निवीर भर्ती में गाजियाबाद-बुलंदशहर के 665 युवा सफल
सहारनपुर, अगस्त 28 -- Saharanpur News: सहारनपुर। अग्निवीर बनने की चाह लेकर गुरुवार को सहारनपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में गाजियाबाद और बुलंदशहर के युवाओं ने दौड़ में दमखम दिखाया। भर्ती रैली के 11वें दिन बुलंदशहर की अनूपशहर तहसील तथा गाजियाबाद की मोदीनगर, गाजियाबाद और लोनी तहसील के अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल हुए। सेना अधिकारियों के मुताबिक 1023 अभ्यर्थियों को रनिंग के लिए बुलाया गया था। इनमें 880 अभ्यर्थी मैदान में पहुंचे, जबकि 143 गैरहाजिर रहे। निर्धारित दौड़ में 665 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल कर अगले चरण के लिए जगह बनाई, जबकि 215 अभ्यर्थी पहले पड़ाव पर ही बाहर हो गए। सुबह से ही स्टेडियम में अभ्यर्थियों की हलचल तेज रहीं। जनरल ड्यूटी श्रेणी के लिए दौड़ में शामिल युवाओं ने बेहतर प्रदर्शन करने के लिए पूरी ताक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.