सहारनपुर, अगस्त 21 -- Saharanpur News: सहारनपुर। सेना की वर्दी पहनकर देशसेवा का सपना लिए बिजनौर के युवाओं ने गुरुवार को सहारनपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में पूरी ताकत झोंक दी। नजीबाबाद, बिजनौर और धामपुर तहसीलों से आए 1,115 अभ्यर्थियों ने अग्निवीर भर्ती की रनिंग में दमखम दिखाया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच 880 युवाओं ने दौड़ सफलतापूर्वक पास कर ली। रनिंग में सफलता के साथ इन युवाओं ने अग्निवीर बनने की राह में पहला पड़ाव पार कर लिया। एआरओ मेरठ के अंतर्गत 17 अगस्त से 9 सितंबर तक चल रही अग्निवीर भर्ती रैली में गुरुवार को बिजनौर की तीनों तहसीलों के 1,250 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इनमें से 1,115 अभ्यर्थी रनिंग के लिए मैदान में पहुंचे। सुबह से ही स्टेडियम में युवाओं की चहल-पहल शुरू हो गई थी। रनिंग शुरू होते ही अभ्यर्थियों ने अपनी...