Saharanpur News: अंबेहटा में छाया घना कोहरा, थमी वाहनों की रफ्तार
सहारनपुर, सितम्बर 30 -- Saharanpur News: अंबेहटा। सितंबर में मंगलवार सुबह अचानक घना कोहरा छाने से जनजीवन प्रभावित हो गया। कोहरे की घनी चादर के कारण सड़कों पर दृश्यता कम रही और वाहनों को धीमी रफ्तार से गुजरना पड़ा। तीन दिन की लगातार बारिश के बाद सुबह मौसम का मिजाज बदला नजर आया। कोहरा इतना घना था कि लोगों को सितंबर के बजाय जनवरी जैसा मौसम महसूस हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस तरह का घना कोहरा आमतौर पर सर्दियों, खासकर जनवरी में देखने को मिलता है। सितंबर में पहली बार ऐसे हालात देखकर लोग हैरान रहे। सुबह के समय कोहरे के कारण ठंड का भी अहसास हुआ और सड़क पर आवाजाही कुछ धीमी नजर आई। यह भी पढ़ें- Bagpat News: मौसम का मिजाज: सुबह घने कोहरे में थमी रफ्तार, तो दोपहर में खिली धूप ने छुड़ाए पसीने
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.