Saharanpur News: अंबाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, भोले के रंग में रंगे कांवड़िए
सहारनपुर, अगस्त 8 -- Saharanpur News: सरसावा। सावन मास की शिवरात्रि जैसे-जैसे निकट आ रही है, वैसे-वैसे अंबाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर कांवड़ यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। भगवान भोलेनाथ के जयकारों, भक्ति गीतों और डीजे की गूंज से पूरा वातावरण शिवमय हो गया है। हर ओर बम-बम भोले और हर-हर महादेव" के जयघोष सुनाई दे रहे हैं। श्रद्धालु अपने कंधों पर गंगाजल से भरी कांवड़ लेकर पूरी श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ अपने-अपने शिवालयों की ओर बढ़ रहे हैं। सहारनपुर स्थित काली नदी से लेकर शाहजहांपुर तक राष्ट्रीय राजमार्ग के एक छोर पर कांवड़ियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। दूर-दूर तक केवल भगवा वस्त्रधारी शिवभक्त ही नजर आ रहे हैं। सड़क के दोनों ओर स्थापित कांवड़ सेवा शिविरों में श्रद्धालुओं के लिए भोजन, फल, शीतल पेय, चिकित्सा और विश्राम की समुचित व्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.