सहारनपुर, अक्टूबर 22 -- Saharanpur News: अंतर्राष्ट्रीय शायर डॉ. नवाज देवबंदी की पत्नी के इंतकाल पर नगर निगम कार्यालय में पार्षद दल ने बैठक कर खिराज-ए-अकीदत पेश की और मरहूमा के लिए दुआ की। पार्षद एवं कार्यकारिणी सदस्य मंसूर बदर के साथ पार्षद सईद सिद्दीकी, समीर अंसारी और रईस पप्पू ने गम का इजहार किया। वहीं पार्षद आसिफ अंसारी, इज़हार मंसूरी, महमूद हसन और गुलज़ेब खान ने मरहूमा के दर्जे बुलंद होने की दुआ की। इस मौके पर पूर्व पार्षद अकमल बिट्टू और पार्षद जफर अंसारी भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...