सहारनपुर, अगस्त 30 -- Saharanpur News: सहारनपुर। बेहट रोड स्थित बजोरिया इंटर कॉलेज में आयोजित अंतरविद्यालयी खो-खो प्रतियोगिता में ब्राउनवुड पब्लिक स्कूल की अंडर-18 टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में ब्राउनवुड पब्लिक स्कूल की टीम का सामना बीडी पब्लिक स्कूल से हुआ। रोमांचक मुकाबले में ब्राउनवुड की टीम ने 6-12 के अंतर से शानदार जीत दर्ज करते हुए फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला नालंदा वर्ल्ड स्कूल और ब्राउनवुड पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। इसमें ब्राउनवुड की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 0-8 के स्कोर से शानदार जीत हासिल की और प्रतियोगिता का चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- Kodarma News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर सेक्रेड हार्ट स्कूल में खेल भ...