नई दिल्ली, मार्च 18 -- सहारा इंडिया में फंसे पैसे को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। जिन निवेशकों के क्लेम में कमी या पेमेंट फेल होने की समस्या आई थी, उनके लिए सरकार ने फिर से मौका दिया है। अब ऐसे निवेशक अपनी गलती सुधारकर दोबारा आवेदन कर सकते हैं, जिसके बाद 45 कार्य दिवस के भीतर भुगतान किया जाएगा। सबसे बड़ी बात यह है कि 50000 नहीं बल्कि अब 10 लाख तक का रिफंड क्लेम कर सकते हैं। सरकार ने इसके लिए CRCS-सहारा रिफंड पोर्टल पर Resubmission Portal शुरू किया है। जिन लोगों को पहले मैसेज या पोर्टल के जरिए कमी की जानकारी दी गई थी, वे अब उस कमी को ठीक करके दोबारा क्लेम जमा कर सकते हैं।अब 10 लाख रुपये तक के क्लेम पर मिलेगा मौका नई व्यवस्था के तहत अब निवेशक 10 लाख रुपये तक के कुल क्लेम के लिए री-सबमिशन कर सकते हैं। इससे पहले छोटे अमाउंट वाले क्लेम ही स...