नई दिल्ली, मार्च 22 -- साबूदाना व्रत का स्पेशल फूड माना जाता है। साबूदाना की टिक्की, खीर, खिचड़ी लोग व्रत में बनाकर खाते हैं और ये पेट के लिए अच्छा भी माना जाता है। साबूदाना को इंस्टेंट एनर्जी का स्रोत माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं साबूदाना कहां से आया और ये कैसे व्रत स्पेशल फूड बना। साबूदाना भारतीय फूड नहीं है बल्कि ये चीन से आया है। एक समय था जब साबूदाना ने भूखमरी में लोगों की जान बचाई थी। मशहूर सेलिब्रिटी शेफ रणवीर बरार ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर इसके बारे में जानकारी दी है, उन्होंने बताया कैसे भारत में आया साबूदाना और क्या है इसकी दिलचस्प कहानी-साबूदाना क्या होता है? साबूदाना असल में टैपिओका यानी कसावा की जड़ से बनाया जाता है। ये एक तरह का स्टार्च होता है, जिसे सुखाकर छोटे-छोटे मोतियों के रूप में तैयार किया जाता है।...