नई दिल्ली, जनवरी 3 -- बोलैंड पार्क पाअर्ल में खेले गए SA20 (2025-26) के 10वें मुकाबले में पाअर्ल रॉयल्स (PR) ने MI केप टाउन (MICT) को महज 1 रन के अंतर से हराकर एक सनसनीखेज जीत दर्ज की है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाअर्ल रॉयल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेट खोकर 181 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जवाब में MI केप टाउन की टीम कड़ी टक्कर देने के बावजूद 8 विकेट पर 180 रन ही बना सकी और जीत के बेहद करीब आकर चूक गई।लुआन-ड्रे प्रिटोरियस का धमाकेदार प्रदर्शन पाअर्ल रॉयल्स की पारी के हीरो सलामी बल्लेबाज लुआन-ड्रे प्रिटोरियस रहे, जिन्होंने अंत तक नाबाद रहते हुए 65 गेंदों में 98 रनों की शानदार पारी खेली। हालांकि, वह अपने शतक से मात्र 2 रन दूर रह गए, लेकिन उनकी पारी में 10 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। उन्होंने पहले विकेट के ल...