नई दिल्ली, जून 22 -- हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया को आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की पहली हार का सामना साउथ अफ्रीका के हाथों करना पड़ा। भारत यह मैच 6 विकेट के अंतर से हारा। इस हार के बाद भारत की सेमीफाइनल की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है। टीम इंडिया पर टूर्नामेंट से बाहर होने के भी बादल मंडरा रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि साउथ अफ्रीका से हारने भारत के लिए गुड लक का काम करता है और यह ट्रॉफी जीतने का भी संयोग बनाता है? जी हां, पिछले दो आईसीसी इवेंट्स में भारत के साथ ऐसा ही हुआ है। यह भी पढ़ें- भारत की हार के बाद कैसा है पॉइंट्स टेबल का हाल, साउथ अफ्रीका अभी भी परेशानSA से मिली हार भारत के लिए गुड लक वुमेंस वर्ल्ड कप 2025, जिसे टीम इंडिया ने जीतकर इतिहास रचा था, उस वर्ल्ड कप में भी भारत को टूर्नामेंट की पहली हार का सामन...