Rudrapur News: 943 ग्राम गांजे के साथ युवक गिरफ्तार
रुद्रपुर, अक्टूबर 2 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को 943 ग्राम गांजे और छह प्लास्टिक की पुड़ियों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। एक अक्तूबर को उपनिरीक्षक मनोज कुमार पुलिस टीम के साथ संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सिडकुल रोड पर बालाजी ट्रेडर्स से आगे मुखबिर की सूचना के आधार पर एक युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक प्लास्टिक की थैली में 943 ग्राम गांजा और छह प्लास्टिक की पुड़ियां बरामद हुईं। पुलिस ने आरोपी की पहचान सोमनाथ मंडल पुत्र बप्पी मंडल निवासी वार्ड नंबर पांच ट्रांजिट कैंप के रूप में की। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर ट्रांजिट कैंप कोतवाली मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.