Rudrapur News: 75 लीटर कच्ची शराब रखने के आरोप में महिला गिरफ्तार
रुद्रपुर, अगस्त 7 -- Rudrapur News: खटीमा। ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत कोतवाली के एसएसआई केसी आर्या के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुरुवार को 75 लीटर कच्ची के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया। टीम ने मुखबिर की सूचना पर सुजिया महोलिया में एक महिला के घर पर छापा मारा। आरोप है कि घर में प्लास्टिक के तीन अलग अलग थैलों मे 225 पाउच मिले। इसमें 75 लीटर कच्ची शराब थी। आरोप है कि महिला घर से कच्ची शराब बेचती थी। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.