Rudrapur News: 7.61 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार
रुद्रपुर, अक्टूबर 15 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। पुलिस ने 7.61 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम मुखबिर की सूचना पर शिवनगर श्मशान घाट के पास वार्ड नंबर सात स्थित एक घर पर पहुंची। यहां घर के बरामदे से एक व्यक्ति स्मैक बेच रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 7.61 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विजय दास बताया। उसने बताया कि वह लालपुर के एक व्यक्ति से स्मैक खरीदकर लाया था। वह खुद भी स्मैक का सेवन करता है और इसे बेचता भी है। सीओ विभव सैनी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.