रुद्रपुर, जुलाई 28 -- Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। वर्ष 2022 के चर्चित कैश सीजर प्रकरण में खटीमा के एक ज्वैलर्स को बड़ी राहत मिली है। आयकर विभाग द्वारा जब्त किए गए 63.70 लाख रुपये नकद और 11.580 किलोग्राम चांदी के मामले में अपीलीय प्राधिकरण ने करदाता के पक्ष में फैसला सुनाते हुए पूरी राशि ब्याज सहित लौटाने के निर्देश दिए हैं। जानकारी के अनुसार, 16 नवंबर 2022 को मीनाक्षी ज्वैलर्स के संचालक अनुपम वर्मा बरेली जा रहे थे। इसी दौरान थाना पुलभट्टा क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उनके पास से 63.70 लाख रुपये नकद और करीब 11.580 किलोग्राम चांदी के आभूषण जब्त कर लिए थे। बाद में पुलिस ने जब्त सामग्री आयकर विभाग को सौंप दी थी। इसके बाद मामला आयकर अधिनियम, 1961 की संबंधित धाराओं के तहत कानूनी प्रक्रिया में चला गया। मामले की सुनवाई आयुक्त (अपील...