Rudrapur News: 63 की पर्ची, 196 क्विंटल स्क्रैप निकला, ठेकेदार पर केस
रुद्रपुर, जुलाई 25 -- Rudrapur News: बाजपुर, संवाददाता। बाजपुर चीनी मिल में स्क्रैप निकासी में अनियमितता का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने ठेकेदार फर्म के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि 63 क्विंटल स्क्रैप की पर्ची कटवाकर वाहन में 196 क्विंटल स्क्रैप भरकर मिल से बाहर ले जाया जा रहा था। मामले में मिल के सुरक्षा हेड गार्ड (पाली प्रभारी) की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने हल्द्वानी की मैसर्स बिष्ट ट्रेडर्स के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 21 जुलाई को मैसर्स बिष्ट ट्रेडर्स का वाहन चीनी मिल से स्क्रैप उठाने पहुंचा था। मिल के धर्मकांटे पर वाहन में 63 क्विंटल स्क्रैप दर्ज किया गया, जिसकी कीमत लगभग 2.33 लाख रुपये बताई गई। यह भी पढ़ें- Kashipur News: बाजपुर चीनी मिल स्क्रैप घोटालाः वाहन के मिल परिसर से बाहर निकलने के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.