Rudrapur News: 45 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले छात्रों को महाविद्यालय में मिले प्रवेश
रुद्रपुर, अगस्त 8 -- Rudrapur News: खटीमा 45 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रवेश देने की मांग को लेकर एचएनबी महाविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष रोहित जोशी ने शनिवार को प्राचार्य को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे विद्यार्थियों को प्रवेश न देना उनके साथ अन्याय होगा। जोशी ने कहा कि खटीमा क्षेत्र जनजाति बाहुल्य है। सीमित संसाधनों के बावजूद बड़ी संख्या में जनजाति के विद्यार्थी महाविद्यालय में प्रवेश लेने आते हैं। कई विद्यार्थी कम अंक होने के कारण प्रवेश से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने 45 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले सभी छात्र-छात्राओं को प्रवेश देने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.