Rudrapur News: 40 साल बाद महतोष-मानूनगर मार्ग की सुधरेगी दुर्दशा
रुद्रपुर, अक्टूबर 13 -- महतोष-मानूनगर-नवाबगंज मार्ग का निर्माण शुरू Rudrapur News: रुद्रपुर संवाददाता। करीब चार दशक से बदहाली झेल रहे महतोष-मानूनगर-नवाबगंज मार्ग के दिन बहुरने लगे हैं। महतोष से बाबा दीप सिंह गुरुद्वारा होते हुए यूपी सीमा तक जाने वाले चार किमी. लंबे स्टेट हाईवे पर ब्लैकटॉपिंग शुरू हो गई है। विधायक शिव अरोरा ने मौके पर पहुंचकर कार्य शुरू कराया। विधायक शिव अरोरा ने बताया कि यह मार्ग पहले से दोगुनी चौड़ाई में बनाया जा रहा है। इससे हजारों ग्रामीणों के साथ-साथ गुरुद्वारा जाने वाली संगत को भी राहत मिलेगी। खराब सड़क के कारण धूल, गड्ढों और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी। यह प्रस्ताव 2024 में लोनिवि के माध्यम से देहरादून भेजा गया था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की संस्तुति के बाद केंद्र के सड़क परिवहन मंत्रालय ने सीआरएफ के तहत स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.