Rudrapur News: 31.23 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
रुद्रपुर, अक्टूबर 9 -- Rudrapur News: सितारगंज। पुलिस ने 31.23 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह सिडकुल में श्रमिकों को स्मैक बेचता है। गुरुवार को पुलिस टीम गश्त के दौरान सिडकुल क्षेत्र में एमबीआर गेट के पास पहुंची। वहां तीन-चार संदिग्ध युवक दिखाई दिए। पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 31.23 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी ने अपना नाम चंदन भट्ट पुत्र पूरन चंद्र भट्ट निवासी पूर्वी उकरौली, मूल निवासी थल, पिथौरागढ़ बताया। चंदन ने पुलिस को बताया कि वह नानकमत्ता थाना क्षेत्र निवासी कुलविंदर सिंह से स्मैक लाकर बेचता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.