रुद्रपुर, अक्टूबर 2 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। 31वीं पीएसी के 56वें स्थापना दिवस के दूसरे दिन गुरुवार को वाहिनी परिसर में मेले और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अयोजन किया गया। मेले में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समा बांधा। दिन में जवानों के उत्साहवर्धन और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। शाम को वाहिनी परिसर में आयोजित मेले में विभिन्न दलों की ओर से आकर्षक स्टाल लगाए गए। सेवानायक देवेंद्र पींचा और मेयर विकास शर्मा ने मेले का भ्रमण कर स्टालों का अवलोकन किया। साथ ही दलों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी और गतिविधियों की जानकारी ली। मेले के साथ आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विभिन्न मनमोहक प्रस्तुतियों ने समारोह आकर्षण का केंद्र बने रहे। जवानों एवं उनके परिवारजनों ने सांस्कृतिक प्...